हिंदी कविताएं , लेख और कहानियां

Saturday, 3 February 2018

मेरी प्यारी बहना

शायद इस भाई से कुछ भूल हो गई जो वो मेरी लाडली बहना इतनी तेज रूठ गई , मेरी एक बहन न होने एहसास बार - बार खलता था इतनी उम्र बीत गई फिर भी मुझे नहीं पता कि एक बहन के उसूल क्या होते हैं वो क्यों रूठ जाती है अगर आज शायद अनजाने में भूल हो गई हो तो हम दोनों को माफ कर दो मेरी बहना, अगर आपका दिल दुखाया हो तो माफी चाहता हूं आगे से कभी दुखी नहीं करूंगा हम कान पकड़कर आपसे माफ़ी चाहते हैं।


क्या हुआ था इस जग में
जो मैं एक साथी बहन न पाया
बीत समय देखी लीला उस रब की
आज एक स्वर्ण दिल की कन्या को अपना बहन बनाया
अनजान रहा मैं अब तक सारी जिंदगी
जिस बहन का आज एक परिवेश बनाया
अज्ञानी था मैं अबतक उसकी खातिरदारी का
करूं तो अब मैं करूं क्या?
अब तक उसका एक सूक्ष्म साथ पाया
अाई वो मेरी जिंदगी में
एक खुशियों का दीपक लेकर
न जाने मैंने किस अनजाने झोक से
उसका वो सुंदर दीप बुझाया
रूठ गई वो तितली की तरह
जिसको मेरा उपवन न सुझाया
क्या करूं ? शर्मिंदा हूं अपने ऊपर
जो एक रूठी बहन को मना न पाया
क्या मेरी लाडली बहना भी इस तरह रूठ जाएगी?
जो इस भाई के दिल को हर पल रुलाएगी
याद रखना ये नटखट प्यारी
तुम हो अनमोल बहन हमारी
एक दिन तुमको भी पराए घर जाना है
माना कि शायद डोली में नहीं बिठा सकता
लेकिन तुम ही इकलौती मेरी बहना हो।
   
             -आपका भाई(mkSharma)

Thursday, 1 February 2018

प्रभात कालीन बेला

आज कई दिनों बाद उगता सूरज देखकर पता नहीं क्यों ऐसा लगा कि उस दृश्य से सुंदर और कोई दृश्य नहीं हो सकता
लगभग 5 महीने बाद मैं उगने हुए सूरज को देख रहा था शायद ये आज का दिन मेरे लिए एक दिव्य दिवस होना चाहिए। शायद मैंने आज साक्षात ईश्वर के दर्शन किए मैं धन्य हो गया।




कौन कहता है
मोती सिर्फ़ समंदर की कोख में होते हैं
कौन कहता है 
हीरे से ज्यादा कुछ चमकदार कोई  नहीं होते
आंखे खोलकर देखो
तो सच जान जाओगे
जो आजतक नहीं माना
वो सच भी मान जाओगे
क्या - क्या राज छिपे हैं
इस मासूम जहां में
खोता रहा को मोती
नींद के आंचल में खोकर
वही अद्विक मोती आज सुबह
नजर आया उगते सूरज की पनाह में

    -mksharma

Thursday, 25 January 2018

शायरी संग्रह








गणतंत्र दिवस (69वाँ)


आपको इस 69वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

आज हम सब 69वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं लेकिन आज बहुत जन गणतंत्र से भली भांति परिचित नहीं हैं कि उसका मतलब क्या होता है? गणतंत्र हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
गणतंत्र एक सफ़ल, जिम्मेदार तथा देशभक्त नागरिक का आधार है। गणतंत्र कोई उसूल नहीं जिसको हमें मानना ही पड़ेगा बल्कि यह एक स्तम्भ है जिसके सहारे हम अपने राष्ट्र की प्रतिष्ठा को उज्ज्वल तथा उन्नति के शिखर बिंदु पर पहुँचा सकते हैं उनमें से सबसे पहला कदम अखंडता का होगा, मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से भारत के नागिरकों के बीच अखंडता की ज्योति जलाने का संदेश देना चाहता हूँ।

इतिहास गवाह है इस धरती का
जब अराजकता का खरपतवार उगा है
हुई है क्रांति सच-फ़रेब में
तब जाकर यह गणतंत्र बना है
अब इस नव पीढ़ी के मस्तक पर
इस माँ की प्रतिष्ठा का ताज रखा है
उसके पीछे हम सबका उज्ज्वल भविष्य छिपा है
आ गयी है बारी हम सब की
उठो बंधुओं अपनी आँखें खोलो
आज हमें एक संकल्प उठाना है
न मैं, न तुम, न तेरा और न मेरा
बस इस भारत को अखण्ड बनाना है

-:जय हिंद:-
                   
                             -Mksharma

Being a human

 इस मृत्युलोक में मानव का सबसे विराट वहम यह है कि वह जो देख रहा उन सब चीजों का मालिक बनना चाहता है और वो भी सदा के लिए। मन में एक लालसा बनी ...