हिंदी कविताएं , लेख और कहानियां

Friday, 31 May 2019

आखिर क्यों इस भारत माता के वीर सपूत ने कभी हार नहीं मानी?


🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔼🔺🔻🔺🔻🔺🔺🔻🔺🔺🔺🔺🔼🔺🔻🔺🔺🔻🔺🔻🔺

भूमिका -

यह दृष्टान्त नव पीढ़ी के मन में पल रहे महाराणा प्रताप के जीवन को लेकर वैचारिक पूर्वाग्रहों को मिटाने की छोटी सी कोशिश मात्रा है वाम पंथी विचारों के माध्यम से उनके मन में उठे प्रश्नो के उत्तर उपलब्ध करा उनके उनके विचारों को शुद्ध करने का एक भाव पूर्ण प्रयास है इस दृष्टान्त में स्वयं महाराणाप्रताप एक जिज्ञासु नव युवक के मन की शंकाओं को मिटाते नज़र आते है। 

नवयुवक - " आप एक छोटी सी रियासत 'चित्तौङ' के राजा थे आपका अकबर जैसे महान एवं शक्तिशाली सम्राट के आगे क्या महत्व?"

महाराणा प्रताप -" हाँ, मैं केवल मेवाड़ का शासक था लेकिन  फिर भी छोटे से मेवाड़ में  अकबर और उसकी विशाल सेना की रातों की नींदे उड़ा दीं  थीं। मेवाड़ अकबर के साम्राज्य का अंग न स्वेच्छा से बना , न अकबर की कूटनीति से और न ही उसकी सैन्य शक्ति के भय से। अकबर यदि असफल हुआ तो केवल मेवाड़ में।  उसकी साम , दाम, दण्ड और भेद की कोई भी नीति मेवाड़ की स्वाधीनता नहीं छीन सकी।  क्या यह महत्वपूर्ण नहीं ?"

नवयुवक -" क्या आपको नहीं लगता की अपने अकबर से बैर मोल लेकर मेवाड़ की जनता की जान दांव पर लगा दी थी ? क्या इस संघर्ष से शांति बेहतर नहीं थी ?"

महाराणा प्रताप -" मेवाड़ अकबर के विरुद्ध नहीं अपितु अपनी स्वाधीनता के पक्ष में संघर्ष कर रहा था जिसमे स्वयं मेवाड़ की जनता सहमत थी।  मेवाड़ के राजपूत हो या भील सब स्वाधीनता चाहते थे उस संघर्ष में हमें 36 कौमों की सहायता मिली।  मेवाड़ की जनता के लिए पराधीनता में मिली शांति तो मौत से बदतर थी। "

नवुयवक -" लेकिन आपका संघर्ष केवल खुद की सत्ता बचाने के लिए ही रहा फिर इस स्वार्थपूर्ण संघर्ष में क्या विशेष है ?"

महाराणाप्रताप -" जिस काल खंड में राजघराने अपनी सत्ता बचाने के लिए मुग़लों के हांथों अपनी बहन - बेटियों के कूटनीतिक सौदे कर रहे थे उस स्थित में मेवाड़ ने अपनी स्वाधीनता के लिए संघर्ष को चुना। हमारे लिए सत्ता से ज्यादा हमारी बहन - बेटियों की इज़्ज़त ज्यादा महत्वपूर्ण थी बस यही हमारा स्वार्थ था। "

नवयुवक - " लेकिन अकबर के काल में भारत में विकास का युग रहा, उसने हिन्दुओं के लिए जजिया कर  भी हटाया क्या ऐसे महान शासक से आपका संघर्ष जायज था ?"

महाराणा प्रताप -" एक बाहरी आक्रांता हमारे देश में आकर साम , दाम , दण्ड  और भेद जैसी कूटनीतियों से यहाँ  रियासतों को अपने अधीन करता है।  कूटनीतियां विफल होने पर सैन्य शक्ति का भय दिखा उन्हें अधीन करता है लेकिन जब मेवाड़ में  उसकी सभी चालें नकाबयाब होतीं हैं तब सतत सैन्य संघर्ष से मेवाड़ में अशांति फैलता है।  क्या इसे आप विकास कहेंगे ? भारत की समृद्धि को भारत में ही भोगने की लालसा के चलते , मेवाड़ जैसा संघर्ष कहीं और न पनप पाए इस डर से अपने ही पूर्वजों द्वारा हिन्दुओं पर लगाए गए तीर्थ यात्रा कर को हटाना पड़ा। यह केवल एक कूटनीतिक चाल थी।  यदि उसके मन में थोड़ी भी मानवता होती तो क्या मेवाड़ पर अधिकार जमाने हेतु वह मेवाड़ की ही  जनता का नरसंहार करता? क्या हिन्दुओं का जबरन धर्मान्तरण होता ?"

नवयुवक -"चलिए माना की अपने मेवाड़ के  लिए संघर्ष किया लेकिन भारत के लिए क्या किया ?"

महाराणा प्रताप -" बिना संस्कृति एवं धर्म के रक्षण के किसी भी देश का अस्तित्व नहीं हो सकता मेवाड़ के संघर्ष के पीछे एक मात्रा उद्देश्य भारत की आत्मा , उसके मूल सिद्धांतों का रक्षण था। "

नवयुवक -" आप धर्म की बात करते हैं अपने भी अपने भाई जगमाल  को गद्दी  से हटा खुद सत्ता संभाली क्या यह अधर्म नहीं है?"

महाराणा प्रताप -" मेवाड़ की गद्दी पर मेरा राजतिलक मेरा नहीं अपितु समस्त मेवाड़ की जनता का निर्णय था। जालौर के अखेराज एवं ग्वालियर के रामसिंह और मेवाड़ के समस्त सामंतों की आपसी सहमति के अनुरूप ही मैं मेवाड़ की राजगद्दी पर बैठा यदि जगमाल  का मन साफ़ था तो वह क्यों मेवाड़ के दुश्मन अकबर से जा मिला।"

नवयुवक -" लेकिन आज के इस औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी क्रांति के युग जहाँ भारत विकास के नए आयाम छू रहा है वहां हमें मेवाड़ के संघर्ष की कहाँ जरुरत है हम आखिर क्यों इस बहस में पड़ें की महाराण प्रताप महान  हों या नहीं, आज के दौर में इसकी क्या ज़रूरत है ?"

महाराणा प्रताप - " ये तो आज के भारतीय समाज को स्वयं विचार करना होगा की उनके उनके गौरवशाली इतिहास की क्या  आवश्यकता है ? मेवाड़ का संघर्ष महान था या नहीं ?"

नवयुवक ( सोचने के बाद )- " वास्तव में हमें हमारा गौरवशाली इतिहास ही भारतीय मूल्यों का जीवंत रूप दिखता है हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित प्रतिमान ही हमें भविष्य में धर्मानुसार आचरण करने हेतु प्रेरणा देते हैं मेवाड़ का संघर्ष सही मायनों में भारतीय संस्कृति का रूपक है जहाँ धर्म का रक्षण सत्ता भोग से कई गुना महत्वपूर्ण  है सम्पूर्ण मेवाड़, मेवाड़ की जनता  एवं उनका प्रतिनिधित्व करने वाले महाराणा प्रताप सही अर्थों में महान हैं।  राणा प्रताप का जीवन ही हमें आधुनिक और मानवता के संरक्षण के मध्य सामंजस्य सिखाता है। "

वन्दे मातरम 
भारत माता की जय 




Source:- दयानंद शाखा , अजयमेरु महानगर

Hashtags-
#history #architecture #photooftheday #photography #art #travel #culture #travelphotography #instagood #italy #capture #picoftheday #museum #nature #archeology #love #beautiful #historia #photographer #india #explorer #sculpture #greece #storia #castle #ancienthistory #photo #painting #selfie #poland #maharanapratap #akbar #mewad
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



Tuesday, 22 January 2019

एक अखबार बेचने वाला लड़का जो बना राष्ट्रपति

THE MISSILE MAN OF INDIA


This newspaper boy -

  • Who became the president of India.
  • Who was a hero of his life.
  • Who sacrificed his whole life to serve his nation.
  • Who spended whole life single but not alone.
  • Who won the hearts of people from all over world.
  • Who was not fair by his face color but his heart was colorful.
  • Who proved that the poverty can not stop you to become a successful man in life if you have patience and hard work.
  • Who gave and prove the formula ' Hard work is the key to success'.
  • Who was poor economically but not by heart and soul.
  • Who always got respect from others.
  • Who was a teacher, a scientist, a philosopher, a good thinker, a great leader, a nation builder and the president of India, 
  • Who missed the opportunity to become a fighter pilot but he was awarded as the surname 'The Missile Man of India' due to continued, successful hard work with ballistic missiles and satellite launch Vehicles.
  • Who was awarded with Padma Bhushan, Padma Vibhushan and Bharat Ratna.
  • Who made India nuclear empowered successfully.
  • Who was honoured with doctorates from 40 universities.
  • Who was people's presidence.
  • Who has not even a single hater.
  • Who always lived for others .
That great personality is Dr. A.P.J. Abdul Kalam (The Missile Man of India)
If this newspaper boy can achieve these golden things that a millionaire can not do then why you can't do.
This happens only due to perseverance, hard work, punctuality and commitment.
That's,

'If a newspaper boy can become the president of India, a high school failed boy can be awarded with Bharat Ratna and a tea seller can become the prime minister of India then what you can't do??'

Motivational Quotes, Nutanpath

At last I want to share with you a famous formula for this success:-

"Rise, awake and not stop 
till the goal is reached".
                        - Swami Vivekanand


-----------------------------------------------------------------------------------
Thank You
- Nutanpath

Read more quotes and poetry of Nutanpath on:-
  • https://www.yourquote.in/mk-sharma-hdgr/quotes
  • https://www.facebook.com/nutanpath/
  • https://www.mirakee.com/nutanpath
  • http://nutanpath.blogspot.com/




Sunday, 13 January 2019

पुष्कर तीर्थ स्थल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (The facts about Pushkar Tirth in hindi)

पुष्कराज ( तीर्थ गुरु ) , जहाँ है ब्रह्मा जी का एकलौता मंदिर -

अजमेर से पुष्कर 
Ajmer to Pushkar

अजमेर से 11 किलोमीटर राजस्थान के मध्य में स्थित पुष्कर नामक स्थान तीन ओर  से अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। समुद्र तल  से 1580 फुट की ऊंचाई पर स्थित पुष्कर तीर्थ , पुष्करराज़ के नाम से भी जाना जाता है चारो ओर  से प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पुष्कर तीर्थ अपनी नयनाभिराम  झील के लिए भी प्रसिद्द है जहाँ लाखों लोग देश - विदेशों से धार्मिक दृष्टि से डुबकी लगाने आते हैं। 

पुष्कर घाट 
पुष्कर सरोवर 

धार्मिक मान्यतानुसार पुष्कर तीर्थ पर एक दिन संध्या करने पर 12  वर्षों तक की संध्या के बराबर उपासना का फल मिलता है। 
पुष्कर सरोवर आरती:-


पुष्कर झील ( जो पुष्करराज़ व पुष्कर सरोवर के स्वरुप के रूप में जानी जाती है ) में  भक्तजनों के स्नानार्थ 52 घाट  बने हुए हैं  इनमें गऊ घाट, ब्रह्म घाट, वराह घाट, बद्री घाट, सप्तऋषि घाट, तरणी घाट सहित अन्य घाट शामिल हैं। खास बात यह है कि विभिन्न राजघरानों की ओर से भी यहां घाटों का निर्माण करवाया गया है। इनमें ग्वालियर घाट, जोधपुर घाट, कोटा घाट, भरतपुर घाट, जयपुर घाट आदि शामिल हैं। भाद्रपद  मास  में शुक्ल पक्ष की जल - झुलनी एकादशी के दिन सभी समाज के मंदिरों से भगवान की मूर्तियों को आस्था के साथ लाया जाता है और गऊघाट पर स्नान अभिषेक किया जाता है।  पुष्करराज़ की की चमत्कारिता से प्रभावित होकर जार्ज पंचम की पत्नी क्वीन मैरी  ने  श्रद्धा की वशीभूत गऊ  घाट पर जनाना घाट बनवाया।  
महात्मा गाँधी , लाल बहादुर शास्त्री तथा इंदिरा गाँधी आदि की अस्थियों के अवशेष गऊ  घाट  पर ही विसर्जित किये गए। 
 गौरतलब है कि पुष्कर धार्मिक मेला सहित हर माह एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या अन्य धार्मिक आयोजनों पर हजारों श्रद्धालु सरोवर में स्नान करने पुष्कर आते हैं।  


🔺पुष्कर के दर्शनीय स्थल (Tourist places of Pushkar)🔺

1. ब्रह्मा मंदिर-
 ब्रह्मा मंदिर का पुनर्निर्माण १४वीं शताब्दी में हुआ।  विश्व के एकमात्र पौराणिक ब्रह्मा मंदिर को वर्तमान स्वरुप सन 1809 में सिंधिया के मंत्री गोकुलचंद ने प्रदान करवाया।  मंदिर में ब्रह्मा की आदमकद चतुर्भुज मूर्ति  प्रतिष्ठित है।  मंदिर की दीवारों पर सरस्वती के साथ मोर की सवारी करते हुए ब्रह्मा के आकर्षक भित्ति चित्र दर्शनीय हैं यहाँ फोटोग्राफी करना निषेध है।  मंदिर के कोने से एक गुफा जाती है जहाँ भगवान शिव का मंदिर है निज मंडप में चांदी के सिक्के जड़े हुए हैं  तथा मदिर के कोने में माँ दुर्गा की भी प्रतिमा स्थापित है साथ ही पशुपति नाथ का भी मंदिर है।  

पुष्कर राज , ब्रह्मा मंदिर द्वार
Brahma Temple

2 . अटमटेश्वर महादेव - 
यह चमत्कारिक शिवलिंग जमीन के अंदर, भूगर्भ में है यहाँ का वातावरण बिलकुल शांत तथा वातानुकूलित प्रतीत होता है , ब्रह्म तथा वराह मंदिर की भाँती यह भी अति पुरातन मंदिर है। कहा जाता वहाँ की शिवलिंग भूमि से स्वतः प्रकट हुई थी।   

श्री अटमटेश्वर महादेव लिंग 

3 . रंगजी मंदिर -
दक्षिणी शैली में बने इस पुरातन मंदिर में बने भगवान् श्रीकृष्ण , देवी लक्ष्मी एवं गोदम्बा की प्रधान प्रतिमाएं हैं।  यहाँ रंगनाथ जी एवं रामानुजाचार्य की प्रतिमाएं भी दर्शनीय हैं।  चैत्र मॉस के कृष्ण पक्ष में यहाँ ब्रह्मोत्सव मनाया जाता है। 
लेकिन पुराना मंदिर अब नाम मात्र का रह गया है  यहाँ इस मंदिर का नव निर्माण पुराने मंदिर से लगभग  २०० मीटर दूरी पर किया गया है जहाँ विष्णु भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया गया है।  

पुराना रंगजी मंदिर
Old Rang Ji Temple 

नया रंग जी मंदिर 
New Rang ji Temple

4. रमाबैकुंड मंदिर -
यह मंदिर भी दक्षिण शैली में ही निर्मित है यह रामानुज संप्रदाय का मंदिर है।  निज मंदिर में भगवान् विष्णु , लक्ष्मी तथा गोदम्बा की प्रतिमाएं हैं।  निज-मंडप की परिक्रमा दुर्लभ चित्रकारी देखते ही बनती हैं। यहाँ स्वर्णपत्र से जुड़ा गरुण स्तम्भ दर्शनीय है।  ब्रह्ममुहूर्त एवं शांयकाल में  प्रसाद यहाँ वितरित किया जाता है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। 

5.  सावित्री मंदिर -
ब्रह्मा मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ी पर सावित्री मंदिर स्थित है जो ब्रह्मा जी की पहली पत्नी का मंदिर है सीढ़ियों की सहायता से इस मंदिर की यात्रा तय की जा सकती है वृद्ध या दिव्यांग जनों के लिए चढ़ने व उतरने के लिए  रोप-वे का भी प्रबंध है। खोपरें  के घट में मौली की बत्ती डालकर घी का दीपक प्रज्वलित किया जाता है सुहागिने अपने सुहाग की अमरता की कामना की वशीभूत होकर यहाँ श्रद्धावश पूजा इत्यादि करती हैं।  मंदिर से पुष्कर झील तथा रेगिस्तान का विहंगम नजारा देखा जा सकता है।  

सावित्री देवी मंदिर से पुष्कर का दृश्य 
View of Pushkar from Savitri Devi temple


6. विष्णु वराह मंदिर -
यह पुष्कर का प्राचीन मंदिर है जहाँ भगवान् वराह का स्वयं प्रकट विग्रह है दसवीं शताब्दी में राजा रूदादित्य ब्राह्मण ने इस मंदिर का निर्माण  करवाया था।  मंदिर को वर्तमान स्वरुप 13 वीं  शताब्दी में चौहान राजा अरणोराज  ने प्रदान करवाया था।  इस मंदिर ने कई बार एवं आक्रमण झेला।  मंदिर को किलेनुमा स्वरुप महाराणा प्रताप के भाई शक्तिसिंह ने प्रदान करवाया। मुग़ल शासक औरंगजेब ने भी इस मंदिर को नष्ट करने का पूर्ण प्रयास किया था।  

पुराना विष्णु वराह मंदिर 
Old Vishnu Varah Temple


7. गुरुद्वारा :-
श्री गुरु नानक श्री लंका व दक्षिण की उदासी से वापस आते वक़्त अजमेर पुष्कर की धरती पर 1511 ई. में चरण रखे थे तत्पश्चात वो मारवाड़ के बीच होते हुए अजमेर पहुंचे यहाँ पर गुरुनानक देव जी मुश्लिम पीर चिश्ती साहिब के शिष्य अलाउद्दीन व सग्रसुदीन से ज्ञान गोस्ट किया और वहां से नानक जी उसी वर्ष पुष्कर नगरी में उनकी बड़े - बड़े ऋषि - मुनियों से ज्ञान गोस्ट हुआ और सत्य का उपदेश दिया। 


गुरुद्वारा , पुष्कर 

8 . कैमल सफारी :-
ब्रह्मा मंदिर के पीछे कुछ दूरी पर मेला मैदान है साथ ही रेगिस्तान भी जहाँ ऊँट की सवारी का आनंद लिया जा सकता है पुष्कर मेला के दौरान यहाँ विराट कैमल सफारी का आयोजन होता है। 


Camel safari in background 

पुष्कर रेगिस्तान , सफारी 
8. पुष्कर मेला :-

पुष्करराज में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर एक अंतर्राष्ट्रीय मेले का आयोजन होता है जो करीब सात दिनों तक चलता है जिसमे देश - विदेश के लोग यहाँ मनोरंजन व श्रीरंग जी के दर्शन के लिए आते हैं।  कला संस्कृति व पर्यटन विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं तथा विशाल पशु मेला का आयोजन होता है जिसमें श्रेष्ठ नसल के पशु को पुरस्कृत किया जाता हैं सबसे ज्यादा वहां आकर्षण का केंद्र ऊँट होते हैं और न - न प्रकार के झूलों का आयोजन होता है। 

पुष्कर मेला 2018 


झूले , पुष्कर मेला 

Hopper balloon

Camel Fair

9 . पुष्कर बाजार :-
पुष्कर बाजार की अपनी एक अलग विशेषता है जहाँ पर राजस्थान की संस्कृति अलग से  झलकती है यहाँ राजस्थानी लिबास, लहँगी , कुर्ता , जूती,  इत्र, पूजा का सामान , हाथ से बने थैले , चमड़े का सामान जैसे बैग , बेल्ट, जूते आदि सब मिलता है और इस बाजार में मेरी मन पसंद कॉटन की बनी  हुई डायरियाँ आदि का क्रय होता है जो चिन्ह स्वरुप देश - विदेश के पर्यटक कुछ न कुछ जरूर ले जाते हैं जो राजस्थानी  संस्कृति की अपनी उपलब्धि है। तलवारों और कटारों का राजस्थानी संस्कृति में अलग ही महत्व है उनका भी क्रय यहाँ बड़ी शौक से किया जाता है जिनका उपयोग शादी , मंदिरों में भेंट चढ़ाने और घरों की सजावट के लिए किया जाता है। 

चमड़े से बने बैग 
कॉटन से बनी डायरियाँ 

घर सजाने का सामान 

तलवारें व कटारें 

राजस्थानी संस्कृति 


माल पुआ - यदि आप पुष्कर आये और माल पुआ न खाया तो मुझे लगता है आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी , पुष्कर अपने माल पुए के लिए विश्वविख्यात है अगर आप पुष्कर आएं तो माल पुए अवश्य खाएं।

माल पुआ

धन्यवाद 
⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄
- नूतन पथ 
कृपया शेयर व कॉमेंट करना न भूलें।

Friday, 11 January 2019

स्वामी विवेकानन्द पर हिन्दी कविता

स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कलकत्ता (कोलकता) में हुआ। वह सिर्फ स्वामी जी का जन्म ही नहीं अपितु एक महान राष्ट्र निर्माणकर्ता तथा समाज को एक नयी दिशा दिखाने वाली महान आत्मा ने अवतार लिया था। उनके आदर्शो पर जो भी चला है उसने समाज में व सबके हृदयों में अपना एक अद्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 
ऐसे महापुरुष की जयंती पर मेरे कलम से कुछ शब्द निकल पड़े -

स्वामी विवेकानंद व उनके अनमोल वचन 
सोयी दुनिया को जगाया
सिंहों को सिंह बनाया 
प्रेम योग हो या भक्ति योग हो
एक रहस्यमयी सूत्र उपजाया
दूसरों के लिए जीना और
नर - पशु में मतभेद बताया
वही आत्मज्ञान का महापुरुष
स्वामी विवेकानंद कहलाया

रुको न जब तक लक्ष्य न पाओ
मन दुर्बलता को दूर भगाओ
इंसानियत का यही मर्म
जीवन पथ पर हो सत्कर्म
सोच लो तो शैतान बनो
सोच लो तो इंसान बनो
आत्म भक्ति ही शक्ति का दर्पण दर्शाया
इंसानियत का धर्म सिखलाया
वही ज्ञानी महापुरुष
स्वामी विवेकानंद कहलाया

नव भारतवर्ष का निर्माण
नव आत्म ज्ञान की उत्पत्ति
सत हृदय ईश्वर की भक्ति 
कर अग्रसर नवरक्त वाहकों को
एक उत्कृष्ठ राष्ट्र का बीड़ा उठाया
हां वही महात्मा इस जग का प्यारा 
स्वामी विवेकानन्द कहलाया

                                                                   
                                                     - नूतन पथ (मयंक)

नूतन पथ की अन्य रचनाएँ देखिये :-
➤https://www.yourquote.in/nutanpath/quotes
https://www.mirakee.com/nutanpath
https://www.facebook.com/nutanpath/
https://in.pinterest.com/pin/764626842961389402/

Nutanpath

Sunday, 30 December 2018

THE FRIENDSHIP WORLD

Friendship is an important factor in student's life. We acquire the trust and develop an affinity for the person with whom we make friendship.
A bad friend will encourage you to move on the wrong path and try to ruin you as he/she's ruining while a good friend will understand you and help you develop and grow.
The dream of every student is to have a friend who truly understands him and stands by him like a true companion.

A best friend can bring out the best in you and light up the inner hidden talent in you. Friends are gift to us from God. Each friend can open a door of possibilities for you.

Let us now look into three the most important aspect of the friendship.

Sympathize and stretch your hands.

A friend can expose your drawbacks.

Share your joys and sorrows.

Sympathize and stretch your hands:-
The friends you chose should understand you well and encourage you to lead you forward courageously. He should have decisiveness, conviction and concern for you. You should in turn extend all these attributes to your friends. You should step out of the ugly feature of selfishness and indifference and readily extend your hands to develop friendship. If you sit in one corner and expect everybody come to you and shake hands, you can never make any friend. On the other hand, the person who readily moves forward and help others can make many friends.
It can be seen in

 Bill Gates & Warren Buffett : The philanthropic friends

Bill Gates 

Warren Buffett

The is the friendship between the world's two richest people, i.e. between Bill Gates, a man whose wealth at one point exceeded $100 billion and Warren Buffett the world's second richest person. The amazing thing about these friends is their philanthropic view as well as the extra-ordinary business acumen. While Buffett's uniqueness lies in his humble attitude and humour despite billions in wealth, Bill Gates, uniqueness lies in making information technology available at a relatively lower price.
When Warren and Bill Gates met for the first time, the meeting was scheduled only for thirty minutes by Bill Gates who thought they had nothing in common to share with each other. But the meeting lasted for ten hours and Bill Gates became a good friend of Warren Buffett. Warren Buffett was much impressed by the efforts of Bill Gates and his wife Melinda Gates for social concerns. Warren Buffet's philanthropic donations reached new heights in 2006, when he donated $31 billion to 'The Bill and Melinda Gates Foundation.'  

A friend can point out your drawbacks which you don't want to see yourself-

A true friend is not a sycophant. The friends who flatter you are dangerous for you and cause your downfall by developing a false ego in you. At the same time the friends who will treat you and unduly criticize you will cause harm by destroying your self-confidence A true friend sincerely brings the drawbacks to your notice and urges you to overcome them so that you can progress and his guidance is based on his conviction, courage and strength. You should develop friendship with such people as well as introduce them to your friends.
let's see something

 The parable of the tiger

Once a tigress attacked a herd of goats . A hunter saw her and killed her. The tigress was pregnant and gave birth to a cub as she expired. The cub began to grow into the company of goats. At first it was nursed by the she goats and later on as it grew bigger, it began to eat grass and bleat like the goats. Gradually the cub became a big tiger but still it ate grass and bleated. When attacked by other animals, it would run away like the goats. One day a fierce looking tiger attacked the herd. It was amazed to see a tiger in herd eating grass and running away with the goats as it approach. It left the goats and caught hold of the grass eating tiger which began to bleat and tired to run away, but the fierce tiger dragged it to the lake and said," Now look at your face in the water. You see, you have the pot face of a tiger. it is exactly like mine." Nest it pushed a piece of meat into its mouth. At first the grass eating tiger refused to eat the meat. Then it got the taste of the meat and realized it. At last the fierce tiger said to the grass eating tiger," What a disgrace! You lived with the goats and ate grass like them!" The grass eating tiger was really ashamed of it and went away to forest along with the fierce tiger and lived like a real tiger.
The fierce tiger was the real friend of the grass eating tiger. It exposed its friend's ignorance and steered its life to live like a real tiger.
A lesson is also come out from this story that you will become as your friend circle.

 Share your joys and sorrows with your friend

The famous proverb says," Joys are multiplied by sharing and sorrow is divided by sharing."
Some people may have problems which they can not discuss with others due to various phobias.
A true friend should not be jealous and envious to share the joy of his friend, but congratulate and encourage him  to move forward . Similarly, When a friend shares his sorrow or problem, his friend should help him out and guide him.
A true friend is like parent for your right guidance and the most important thing is he always want to see your happy face.
We can see here.....

Abdul Kalam: Fortunate to have a friend to share his joys and sorrows

  
To have a friend with whom we can share our joys and sorrows is a great fortunate. Jallaluddin was brother-in-law of Abdul Kalam and enjoyed a lifelong friendship with him. Jallaluddin's friendship began during childhood with Abdul. During the ups and down in life, the friendship became stronger and remained intact for a whole lifetime. Jallaluddin went out with Abdul Kalam during his childhood on long walks towards the sandy shores discussing deep spiritual matters with him. 
Jallaluddin had limited education and was not fortunate  enough to acquire higher education, But Jallaluddin constantly encouraged Abdul Kalam had expressed his gratitude to Jallaluddin for creating awareness in him and exposing him to brave and new world which is beyond the narrow confines. When Jallaluddin passed away , Kalam was severely sorrowful. It seemed that along with Jallaluddin something within Kalam has also died.

Conclusion 

Students need to be careful in choosing friends. A good friend will lead them to the right path, while bad friend will cause them downfall. The three principles of friendship will help in making good friend.

"Sympathize and extend your hands."
" A friend can expose your drawbacks which you don't want to see yourself."
" Share your joys and sorrow with your friends."

Friendship
#Nutanpath
             
 - A follower of Swami Vivekananda 

#Nutanpath


Reference:

Swami Vivekananda &
 Success of students

Tuesday, 6 November 2018

THE BEST HEART TOUCHING MOTIVATIONAL POETRY

Hello friends,
This poetry ( MOTIVATIONAL POETRY ) is filled with a lot of inspiration and teach you a lesson of not losing the great things which can lead you towards a successful and happy life. One should not accept failure until he achieves target.
These words are inspired by the thoughts of Swami Vivekananda and Dr. A.P.J. Abdul kalam.

YOURQUOTE NUTANPATH
THE MOST POWERFUL WEAPON IS THE SMILE
#NUTANPATH
                          Powered by

⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇎⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄⇄

Losing everything, don't lose one thing
the arising hope of heart's stirring
when you stagger down or fade away
it's another chance to grow on flashing

Losing everything, don't lose one thing
a machbox for your success smashing
when you look upon your past failures
they are nothing but future learnings

Losing everything, don't lose one thing
a shining face of sweet smiling
this is the weapon to win everything
a stony heart and success creeping.

                                                       - नूतन पथ 

After reading this poem you may got remember the words of Abraham Lincoln.
         "The best way to predict the future is to create it."
Your have your own life for limited hours but you must live as your name remain for long term. Without worrying about any result set a right goal, choose a right path and start moving on now.
..............................................................
I am highly thankful to you for reading this blog with full of concentration. 
Another thing i want to share with you are the best wishes of diwali.
May this diwali bring you a lot of reason to smile. Your entire life fill with great opportunities and  success.
           
 Wish you a happy diwali with this little blog.

Thank you. Bless and wish me by sharing this poem to your friends and colleagues.
             
Happy diwali by nutanpath

------------------------------------

Monday, 29 October 2018

THE BEST HINDI MOTIVATIONAL POEM

THE BEST HINDI MOTIVATIONAL POEM

The best hindi motivational poem ever. Reading this you can find yourself motivated towards your life, goal and the nation. Read carefully and enjoy your inner power.

This motivational poem represents our inner power of human being and the nation.

(((((((((((((-------------------------------------)))))))))))))

Hindi motivatonal poem, Nutanpath
TRUE INDIAN

मराल         सा        धीर    हूँ 
चन्दन  वन   की    समीर    हूँ 
मज़हब - मज़हब करने वालो 
मातृभूमि     का   कर्मवीर  हूँ 

शून्य        सा     विशाल   हूँ 
अग्नि      की     मशाल     हूँ 
हार   -   जीत  करने  वालो 
रवि       का     जलाल    हूँ 

संघर्ष      की     बुनियाद  हूँ 
लफ़्ज़ों        से    अगाध    हूँ 
ताक़त - ताक़त करने वालो 
कलम    की  फौलाद    हूँ 

ध्येय     का     एक    तीर    हूँ 
दधीचि       का      शरीर     हूँ 
किस्मत - किस्मत करने वालो 
स्वहस्त लिखित तक़दीर हूँ 


    
                                                              - NUTANPATH 

I hope you like this beautifull motivational poem 'THE BEST HINDI MOTIVATIONAL POEM' please don't leave this page without sharing and commenting.
↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭↭

Being a human

 इस मृत्युलोक में मानव का सबसे विराट वहम यह है कि वह जो देख रहा उन सब चीजों का मालिक बनना चाहता है और वो भी सदा के लिए। मन में एक लालसा बनी ...